रवि म्यूजिकल ग्रुप देहरादून की 25वीं सालगिरह पर 9 अगस्त को एक संगीतमय शाम ‘घनक’ का आयोजन किया गया 

0 19
Siv arora
Spread the love

रवि म्यूजिकल ग्रुप देहरादून की 25वीं सालगिरह पर 9 अगस्त को एक संगीतमय शाम ‘घनक’ का आयोजन किया गया

देहरादून,राजधानी में संगीत और मनोरंजन के क्षेत्र में बीते 25 वर्षों से अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके ‘रवि म्यूजिकल ग्रुप’ की ओर से अपनी रजत जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

‘घनक (Eternal Melodies)’ शीर्षक से आयोजित यह सुरमयी संध्या 9 अगस्त 2026 को सर्वे चौक स्थित आर.आर.डी.टी. ऑडिटोरियम में आयोजित हुई।

संस्था के प्रमुख रवि गुरविंदर सिंह मुख्य गायक के साथ यवनिका, रश्मि, विजय शाह ने भी अपने गीत प्रस्तुत किए।

रवि म्यूजिकल ग्रुप की म्यूजिकल टीम मे राजू अरोड़ा, राजेन्द्र थापा, अमित शर्मा, साहिल, मयंक, किटटी, पूरन सिंह सैनी, लक्की आदि शामिल हुए।

यह कार्यक्रम शाम 4:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक चला। इस दौरान हिंदी सिनेमा और भारतीय संगीत जगत के अमर एवं दिग्गज पार्श्व गायकों, कलाकारों तथा संगीतकारों को उनके कालजयी और सदाबहार नग़मों के माध्यम से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

रवि म्यूजिकल ग्रुप पिछले ढाई दशकों से उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों में सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों के ज़रिए अपनी सेवाएं दे रही है।

इस गरिमामयी समारोह में प्रदेश के कई दिग्गज जनप्रतिनिधियो ने शिरकत की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल, क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर तथा पूर्व मेयर सुनील उनियाल ‘गामा’, दून इन्टरनेशनल स्कूल के संस्थापक निदेशक श्री डी.एस.मान जी, पूर्व पूर्व पार्षद देवेंद्र पाल सिंह मोंटी, गढ़वाल पोस्ट के एडिटर एवं संस्थापक ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। संस्था ने शहर के सभी संगीत प्रेमियों को इस संगीतमय संध्या मे अपनी गरिमामय उपस्थित दर्ज कराने व पधारने पर धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.