जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन एम्स किच्छा का स्थलीय निरीक्षण। आगामी 10 सितम्बर तक ग्राउण्ड व फस्ट फ्लोर कार्य पूर्ण कर हस्तगत करने के दिये निर्देश।

0 20
Siv arora
Spread the love

जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन एम्स किच्छा का स्थलीय निरीक्षण।

 

आगामी 10 सितम्बर तक ग्राउण्ड व फस्ट फ्लोर कार्य पूर्ण कर हस्तगत करने के दिये निर्देश।

 

एम्स में शीघ्र होगी ओपीडी प्रारम्भ – जिलाधिकारी

 

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को किच्छा में 351 करोड़ की लागत से 280 बेड का निर्माणाधीन सेटेलाइट एम्स का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्याे में गति लाकर आगामी 10 सितम्बर तक एम्स के भूतल व प्रथम तल का कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधीक्षण अभियन्ता सीपीडब्लूडी व महाप्रबंधक एनसी सी को दिये। उन्होने कहा चिकित्सालय भवनों का कार्य कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता व शीघ्रता से करें ताकि शीघ्र ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें।

अधीक्षण अभियंता सीपीडब्लूडी उत्पल त्रिपाठी ने बताया कि चिकित्सालय के भूतल व प्रथम तल का कार्य 10 सितम्बर तक पूर्ण कर कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो आवासीय भवनों का कार्य पूर्ण कर हस्तगत कर दिए हैं शेष आवासीय भवनों का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। चिकित्सालय की सड़कों का भी लगभग पूर्ण कर लिया गया है, तथा प्लांटेशन का कार्य कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि एम्स में 250 बेड, 10 ओटी, 30 आईसीयू बेड, डायग्नोसेस एंड लेब, कार्डियोलोजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलोजी, न्यूरोलॉजी,जनरल सर्जरी, आर्थाे, जनरल मेडिसिन, पेडियाट्रिक, इमरजेंसी एंड ट्रॉमा बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में सराय व शॉपिंग कॉम्पलेक्स भी बनाए जायेंगे।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को एम्स के हाईवे साइड तीन एप्रोच गेट है साइड नाला निर्माण कर एप्रोच पुलिया भी एक माह में बनाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने एम्स के अधिकारियों को मेडिकल उपकरणों की खरीददारी कर समय से स्थापित करने व मेडिकल स्टॉफ रिक्रूमेंट भी कराने के निर्देश दिए ।                                       निरीक्षण के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ के के अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पांडे,अधीक्षण अभियंता/परियोजना निदेशक सीपीडब्लूडी उत्पल त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता सिंचाई बी एस डांगी, लो नि वि गजेंद्र सिंह, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी,एनसीसी के महाप्रबंधक शंकर बालू ,हरिशंकर आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.