प्रेमी को वीडियो कॉल कर महिला ने खाया जहर ,पांच बेटियों के सर से उठ गया मां का साया

177

प्रेमी को वीडियो कॉल कर महिला ने खाया जहर ,पांच बेटियों के सर से उठ गया मां का साया

प्रेमी को वीडियो कॉल कर महिला ने खाया जहर ,पांच बेटियों के सर से उठ गया मां का साया

किच्छा। नगर के बंगाली कॉलोनी निवासी एक महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर के अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। मृतका की पुत्री ने अपनी मां के साथ कथित रूप से धोखाधड़ी, मानसिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाते हुए कोतवाली किच्छा में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-2, बंगाली कॉलोनी सुभाष नगर निवासी महक मंडल पुत्री राजू मंडल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मां इति मंडल का पिछले करीब दो वर्षों से वार्ड नंबर-2 निवासी एक युवक से फोन पर संपर्क था। आरोप है कि युवक ने विवाह का झांसा देकर महिला का विश्वास जीता और उसे अपने प्रभाव में ले लिया। इसके चलते महिला अपने पति और परिवार से दूर हो गई तथा परिजनों से बातचीत भी बंद कर दी।

तहरीर में कहा गया है कि 14 जून 2026 की शाम करीब पांच से छह बजे के बीच इति मंडल ने फोन कर अपने पति को बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है और अब वह जीवित नहीं बचेगी। उस समय पति दिल्ली में थे, जिन्होंने तुरंत अपनी पुत्री महक मंडल को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजन और आसपास के लोगों की मदद से महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए उसे मृत घोषित कर दिया।

महक मंडल का आरोप है कि घटना से पूर्व उसकी मां ने युवक को वीडियो कॉल कर बताया था कि उसने उसके लिए अपना घर-परिवार छोड़ दिया, लेकिन वह विवाह से इंकार कर रहा है। आरोप यह भी है कि युवक ने महक मंडल से भी अनुचित प्रस्ताव रखते हुए कहा कि वह अपनी मां की जगह उससे शादी कर ले। पीड़िता ने तहरीर में युवक तथा मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed.