पिस्टल के दम पर दहशत फैलाने और धमकाने के मामले में मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार

89

पिस्टल के दम पर दहशत फैलाने और धमकाने के मामले में मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार

पिस्टल के दम पर दहशत फैलाने और धमकाने के मामले में मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार पिस्टल के दम पर दहशत फैलाने और धमकाने के मामले में मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार

अपराधियों ने फरारी, ठिकाने बदलने और पुलिस से बचने के हर हथकंडे अपनाए, लेकिन एसएसपी की कुशल रणनीति के आगे नहीं चली कोई चाल

 

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के अपराधमुक्त एवं भयमुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर  अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रुद्रपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पिस्टल के बल पर एक परिवार को धमकाने, रिहायशी क्षेत्र में अराजकता फैलाने एवं दहशत का माहौल बनाने वाले मुख्य आरोपी सहित दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि दिनांक 10.06.2026 को चौकी आदर्श कॉलोनी क्षेत्र से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा एक घर पर पहुंचकर हो-हल्ला करते हुए परिवार को धमकाया गया तथा पिस्टल दिखाकर भय का वातावरण बनाया गया। स्थानीय लोगों के विरोध करने पर एक आरोपी पिस्टल फेंककर मौके से फरार हो गया । सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से एक लोडेड .30 बोर पिस्टल एवं .30 बोर के 06 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि आदर्श कॉलोनी निवासी तरुण दियू उर्फ सन्नी के भाई कपिल द्वारा लगभग एक माह पूर्व आत्महत्या की गई थी। परिजनों द्वारा अपने घर के सामने एसी की दुकान संचालित करने वाले रमन कक्कड़ को उक्त घटना के लिए जिम्मेदार माना जा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।

दिनांक 10.06.2026 को रमन कक्कड़, उसके भाई रवि कक्कड़ एवं उनके अन्य साथियों द्वारा सन्नी के परिवार के साथ विवाद किया गया। आरोपियों के साथ आए एक व्यक्ति द्वारा पिस्टल दिखाकर परिवार को धमकाया गया। शोर-शराबा होने पर स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से भागने लगे। पीछा किए जाने पर एक आरोपी द्वारा पिस्टल फेंक दी गई, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।

SSP के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीमें

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अजय गणपति द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी गई, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी तलाश की जा रही थी।

पुलिस जांच में यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी पुनः पीड़ित पक्ष को नुकसान पहुंचाने की योजना बना सकते हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे।  पुलिस के मताबिक दिनांक 15.06.2026 मुख्य आरोपी रमन कक्कड़ एवं पिस्टल लेकर आने वाला आरोपी दीपक कुमार रामपुर (उत्तर प्रदेश) के खानपुर गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर मौजूद हैं।

 

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बाजार चौकी, आदर्श कॉलोनी चौकी एवं रम्पूरा चौकी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। फरार आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों को  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से

एक अदद लोडेड .30 बोर पिस्टल

.30 बोर के 06 जिंदा कारतूस बरामद की

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में

निरीक्षक प्रकाश दानू, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर

उपनिरीक्षक अनिल जोशी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक

उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी बाजार

उपनिरीक्षक पंकज कुमार, चौकी प्रभारी रम्पूरा

उपनिरीक्षक प्रदीप पंत, चौकी प्रभारी आदर्श कॉलोनी

उपनिरीक्षक प्रियांशु जोशी

हेड कांस्टेबल प्रकाश भोजक

कांस्टेबल दिनेश खडायत

कांस्टेबल महेश पंचपाल

कांस्टेबल रघुनाथ गोस्वामी सामिल रहे

*”ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है। कानून व्यवस्था को चुनौती देने, हथियारों के बल पर दहशत फैलाने तथा आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

Comments are closed.