नसीराबाद थानाध्यक्ष की संरक्षण से क्षेत्र में पनप रहे गुंडे लाचार विधवा को घर में घुसकर पीटा

350

नसीराबाद थानाध्यक्ष की संरक्षण से क्षेत्र में पनप रहे गुंडे लाचार विधवा को घर में घुसकर पीटा

 

नायब तहसीलदार के आदेश को दबंगों ने किया दरकिनार भूमाफियों ने जमकर मचाया तांडव

 

सीयूजी नंबर ना उठाकर जवाबदेही से कतराते हैं नसीराबाद के सिस्टम बाज थानाध्यक्ष

 

ब्यूरो चीफ अनुभव शुक्ला

नसीराबाद थानाध्यक्ष की संरक्षण से क्षेत्र में पनप रहे गुंडे लाचार विधवा को घर में घुसकर पीटा

नसीराबाद/ रायबरेली। यूं तो जिले की पुलिस के एक से बढ़कर एक कारनामे सुर्खियों में आ रहे हैं किंतु नसीराबाद थाना में तैनात सिस्टम बाज थानाध्यक्ष राकेश आनंद की लचर कार्यशैली से क्षेत्र में टुटपुंजिया गुंडे पनपते जा रहे हैं हद तो तब पार होती है जब इन नौसिखिया थानाध्यक्ष को फोन कर जानकारी लेना चाहो तो फोन ना उठाकर जवाबदेही से कतराते नजर आते हैं चर्चा है की हाल ही में नसीराबाद थानाध्यक्ष राकेश आनंद अपने लाडले को अपनी कुर्सी पर बैठा दिये थे जिसका वीडियो वायरल होते ही महकमें में हड़कंप मचा किंतु सिस्टम बाज थानाध्यक्ष कारनामों में पर्दा डालने में सफल रहे जानकारों की मानें तो अपने कुछ नुमाइंदों से थानाध्यक्ष कहते फिर रहे हैं की जो मेरे खिलाफ खबर लिख दिये उससे मेरी भावनाओं को ठेस पहुंची अब सवाल यह उठता है की आखिर जवाबदेही से साहब कब तक कतराते रहेंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा.? एक ऐसे बेखौफ दबंग जिन्हें पुलिसिया संरक्षण मिला और रास्ते के विवाद में नायब तहसीलदार द्वारा दिए गए निर्देश को दबंगों ने ताक पर रखकर विधवा के घर में घुसकर जमकर तांडव मचाया के बताते चलें की पूरा मामला नसीराबाद थाना क्षेत्र स्थित नोनार गांव का है जहां रास्ते के विवाद के चलते जयकरन सिंह, शिव प्रताप सिंह, शिवनाथ सिंह ने अपने एक दर्जन गुर्गों के साथ विधवा महिला फूलमती पत्नी स्वर्गीय अशोक कुमार उम्र 50 वर्ष के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की मना करने पर दबंगों ने विधवा महिला के साथ मारपीट की थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जबकि कल नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर रास्ते के विवाद में दोनों पक्षों में समझौता कराकर रास्ता बनवाने का आदेश दिया था लेकिन आज दबंगों ने अपने एक दर्जन साथियों के साथ महिला के घर पर हमला बोल दिया और घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की ग्रामीणों की मदद से तोड़फोड़ करने वाले दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है महिला के घर में तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया अब देखना यह है की नसीराबाद थानाध्यक्ष की कुर्सी सम्भालने वाले साहब दबंगों पर प्रभावी कार्यवाही करते हैं या फिर दबंगों को अभयदान दे कर बरी कर देंगे।

Comments are closed.